डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनी में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने ब्लॉक के अधिकारियों से आवेदन के कई महीने बाद आवास नहीं मिलने की शिकायत की।
अरनी स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को ग्राम पंचायत सचिव विजय पाल के नेतृत्व में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। आवास के संबंध में गांव के महबूब अली, संगीता, शाह मोहम्मद, रफीकुन ने कहा कि उन्हें आवास नहीं मिला है। इस दौरान मकसूद अहमद, मनीष पांडेय, अमरनाथ पांडेय, अनीता, मोहम्मद मुकीम, सूर्य प्रकाश सिंह, मोहम्मद ताहिर, अलाउद्दीन, इस्माइल, नियाजुल, राम दीन आदि मौजूद रहे।