फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम प्रधान पर लगाया फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोप

Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थानाध्यक्ष भवानीगंज के हस्तांतरण की मांग को लेकर क्षेत्र के चार गांव के ग्राम प्रधान के आरोप गलत ठहराते हुए एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रठैना गांव निवासी सतीश दुबे ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनके पिता खेत में पानी चलवा रहे थे। उनकी गैर मौजूदगी में कुछ लोगों ने थानाध्यक्ष भवानीगंज के हस्तांतरण मामले में उनका फर्जी हस्ताक्षर बना दिया। उन्होंने ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। मामले में सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें