इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में युवती अपने प्रेमी के साथ दिखाई दे रही है। वह खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने और जीवनभर साथ रहने की बात कह रही है। युवती ने परिजनों पर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। एसएचओ इटवा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला शाहपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट होगी।