सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के तहत बांसी तहसील क्षेत्र में एनएच 28 पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत तहसील बांसी के पांच ग्राम कोल्हुआ बुजुर्ग, छितौना, बाजारडीह, कोल्हुआ खुर्द व पुरबैला माफी के किसानों की भूमि अधिग्रहीत होगी। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी और एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना में प्रभावित भूखंडों के स्वामी 21 दिवस के भीतर अपना दावा प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति), अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कलक्ट्रेट पर प्रस्तुत कर सकते हैं। संवाद