सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कथित रूप से अवैध गांजे की बिक्री से जुड़ा एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। एक एक्स यूजर ने इसे सिद्धार्थनगर पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक युवक दूसरे को पॉलीथिन की एक पुड़िया देता हुआ दिख रहा है। वीडियो को लेकर यूजर ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध गांजे का कारोबार जारी है और इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से जवाब दिया गया कि प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज को आवश्यक जांच और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।