इटवा के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के निजामाबाद गांव में भूमि कब्जे को लेकर एक महिला अपने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट करने और निर्वस्त्र कर देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।
क्षेत्र के निजामाबाद गांव निवासी सोनी पत्नी बैरागी ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में ही स्थित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर एक अरसे से विवाद चल रहा है। इसी से नाराज गांव के दो लोग प्रार्थिनी को रास्ते में रोककर अर्द्धनग्न कर मारने पीटने लगे। शोर करने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। इस संबंध में सोनी के प्रार्थनापत्र पर एसपी प्राची सिंह ने एसओ त्रिलोकपुर को नियमानुसार कार्यवाही का आदेश दिया है।