फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SiddharthNagar News: खेत में पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस पर एक तरफ से कार्रवाई करने का आरोप

Tue, 03 Dec 2024 05:50 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

इटवा के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के निजामाबाद गांव में भूमि कब्जे को लेकर एक महिला अपने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट करने और निर्वस्त्र कर देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन



क्षेत्र के  निजामाबाद गांव निवासी  सोनी पत्नी बैरागी ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में ही स्थित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर एक अरसे से विवाद चल रहा है।  इसी से नाराज गांव के दो लोग प्रार्थिनी को रास्ते में रोककर अर्द्धनग्न कर मारने पीटने लगे। शोर करने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। इस संबंध में सोनी के प्रार्थनापत्र पर एसपी प्राची सिंह ने एसओ त्रिलोकपुर को नियमानुसार कार्यवाही का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें