शोहरतगढ़। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक लाठी डंडा व ईंट लेकर कुछ लोगों से झड़प करते हुए पिटाई कर रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के बालानगर निवासी झिन्ना ने तहरीर देकर बताया कि वह, बहू चंद्रावती तथा छोटा बेटा राम प्रसाद शुक्रवार को बाइक से कठेला दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में कठेला व अमहवा के बीच बाइक सवार कुछ मनचलों ने बाइक रोकर गलत नीयत से बात करने लगे। बेटे के विरोध करने पर मनचलों ने मिलकर बेटे को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई करने लगे। इस संबंध में एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला छेड़खानी का आरोप लगा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों पर शांतिभंग में चालान किया है। वीडियो में और लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।