सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुनियांव क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिठउआं में एमओ डॉ. संजय गुप्ता कई दिनों से बिना सूचना के कई दिनों से नदारद हैं। इस पर सीएमओ ने डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा। जबकि, अन्य स्थानों पर दबा व साफ-सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिठउआ का औचक निरीक्षण किया, उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से पता चला कि डॉ. संजय गुप्ता नौ सितंबर से 8 अक्तूबर तक उपार्जित अवकाश पर थे, इसके पश्चात भी आज तक अनुपस्थित चल रहे हैं, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान 22 मरीज देखे गए थें, ईडीएल के तहत 99 दवाओं के सापेक्ष 94 दवाएं ही उपलब्ध मिलीं, सभी प्रकार की दवाओं की प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश फार्मासिस्ट को दिया। ौ