फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार व कमियों को दूर करने की मांग

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपते विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अखण्ड प्? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार व कमियों को दूर करने की मांग
विज्ञापन

- विश्व हिंदू महासंघ ने सीएम को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार और कमियों को दूर करने की मांग करते हुए विश्व हिंदू महासंघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार से योगी सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इमरजेंसी वार्ड के बाहर रिश्वत लेने वाले कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के कुछ स्टॉफ एवं चिकित्सक निजी स्वार्थ के लिए मुफ्त में केमिस्टों के आवास में रह कर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। आईसीयू और अन्य इमरजेंसी सुविधाएं न होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन आरोपों पर प्रचार्य डॉ. एके झा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा सेवा प्रदाता के माध्यम से है, जो सिर्फ दिन में सर्विस देने को तैयार है। एक्सरे, पैथोलॉजी और ब्लड बैंक की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मरीजों को ईसीजी कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान अधिवक्ता कृपा शंकर त्रिपाठी, जय प्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता रमेश पांडेय, महेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें