सिद्धार्थनगर। लेखपाल सभी पोलिंग बूथों का सत्यापन कर लें, किसी प्रकार की कमी हो तो रिपोर्ट दें, ताकि ससमय समस्या का समाधान किया जा सके। ये बातें एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने तहसील सभागार नौगढ़ में राजस्व कर्मियों की बैठक में कहीं।
एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में सभी को बहुत ही सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा। बैठक में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से वर्नबुल बूथों, क्रिटिकल बूथों का भौतिक सत्यपान, 2019 लोकसभा निर्वाचन में वोटर टर्नआउट के संबंध में जिस बूथ पर कम मतदान हुआ था, उसका कारण पता कर सुधार की आवश्यकता है।
बैठक में तहसीलदार सदर पीयूष कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, माधुर्य यादव, राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, अंबरीष, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे।