फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियंत्रित ट्रक पलटा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

Sat, 02 Mar 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में शनिवार की सुबह एक ट्रैक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में छह से अधिक दुकानें और एक मैजिक दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा की इस हादसे मे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब गाजियाबाद से सोनौली की तरफ जा रही तेल लया ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में बर्डपुर चौराहा निवासी संदीप जायसवाल, कुलवीर, सुनील जायसवाल, अनिकेत, राकेश जयसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, पप्पू, धर्मेंद्र मोदनवाल की दुकानें चपेट में आ गई और उनका टीनशेड गिर गया। गौरीशंकर का मैजिक भी छतिग्रस्त हो गया।
इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक पलटने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर क्रेन द्वारा ट्रक को उठवाकर चौकी पर लाया गया है। दुर्घटना में कोई घायल नहीं है। ट्रक चालक और ट्रक कब्जे में है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें