फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: चालान की जद में आएंगे बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन

Wed, 15 Feb 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगा एआरटीओ और पुलिस का संयुक्त अभियान
विज्ञापन

सिदार्थनगर। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर वाले 90 हजार वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। विभाग की तरफ से इन वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए बार-बार समय दिया जा चुका है, लेकिन वाहन चालक चेते नहीं हैं। बृहस्पतिवार से संभागीय परिवहन और पुलिस विभाग संयुक्त अभियान चलाएगा। बिना हाई सेक्यूरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान किया जाएगा।
वर्तमान में जिले में वाहनों की संख्या 3,36,164 हैं। इनमें 2,81,199 बाइक, 15 हजार कार समेत बस, ट्रक, टेंपो आदि वाहन शामिल हैं। इन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना है। जबकि एक अप्रैल 2019 के बाद नए वाहनों पर यह नंबर प्लेट लगा आ रहा है। यह नंबर संबंधित वाहन एजेंसी के माध्यम से ही वाहनों पर लगना है। इस तरह एक लाख से अधिक बाइक और आठ हजार से अधिक कार आदि वाहनों पर यह नंबर प्लेट एजेंसी से ही लगा हुआ आया है। वहीं पुराने वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए एआरटीओ की तरफ से कई बार-बार समयसीमा निर्धारित की गई। इसके बावजूद अब तक 90 हजार से अधिक वाहन स्वामी यह नंबर प्लेट नहीं लगवाए हैं। एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे ने कहा कि कई बार समय देने के बावजूद जिन वाहन स्वामियों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया, अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी रोकने में मिलेगी मदद
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने से वाहनों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस नंबर प्लेट से वाहन स्वामी का पता चल जाएगा और वाहनों के नंबर प्लेट नहीं बदले जा सकेंगे। जिससे चोरी के वाहनों से अपराध पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें