संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के खजूरिया मार्ग के निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों को दबाए नहीं जाने के कारण लोग वाहनों को धक्का देने की नौबत आ रही है, जबकि जेसीबी की भी मदद लेनी पड़ रही है।
खजूरिया मार्ग पर बिखरी गिट्टियों में वाहनों के पहिए फंस रहे हैं, और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस समस्या पर नहीं आया है। बुधवार को सड़क पर फंसे ऑटो को जेसीबी से निकाला गया। स्थिति ऐसी है कि बाइक से निकलने में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की शिकायतों पर भी ठेकेदार ने गिट्टियों को नहीं दबाया है।
विकास भवन से शहर के मुख्य मार्ग तेतरी बाजार रोड तक खजूरिया मार्ग है। इस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को हर दिन दिन वहां आना-जाना अनिवार्य है। इसी मार्ग पर सिविल लाइंस सहित अन्य मोहल्ले हैं, वहां के लोगों को सड़क निर्माण में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि खजूरिया मार्ग के निर्माण में स्थानीय लोगों की सुविधा पर ध्यान दिया जाएगा। ठेकेदार को निर्देश दिया जाएगा कि गिट्टियों को दबा दें ताकि लोगों को दिक्कत न हो।ि
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला