फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी लेकर सब्जी विक्रेता की हत्या करने वाले दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता के हत्यारोपी पकड़े गए
विज्ञापन

सड्डा पुल के पास से मोहाना और सदर पुलिस टीम ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थानाक्षेत्र के बेल्टीकर गांव निवासी सब्जी विक्रेता की सुपारी लेकर हत्या करने वाले दो सुपारी किलर को सदर और मोहाना पुलिस की टीम ने दबोच लिया। दोनों को शुक्रवार सुबह क्षेत्र के सड्डा पुल के पास से पकड़कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि मोहाना थानाक्षेत्र के बेल्टीकर गांव निवासी सब्जी विक्रेता की सुपारी लेकर हत्या करने वाले बदमाशों गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। शुक्रवार को एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे के साथ मामले का पर्दाफाश करने की बात चल रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी बदमाश क्षेत्र के सड्डा पुलिस के पास मौजूद हैं। वह किसी का इंतजार कर रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां दो संदिग्ध दिखे, पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान तिवारी लोध निवासी पिपरहवा, विजय कुमार उर्फ विजयी निवासी बेल्टीकर थाना मोहाना के रूप में की गई। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि सुपारी लेकर हत्या की थी। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें