सिद्धार्थनगर। एकीकृत बागबानी विकास मिशन योजना के तहत जनपद में 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जी और शाकभाजी क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य मिला है। इसके लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी परिसर में 11 नवंबर मंगलवार को सब्जी बीज का मेला लगेगा। इसमें विभिन्न नामित कंपनियों के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे।
यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी विमलकांत ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शाकभाजी का विस्तार किया जाना है। जिन किसानों ने सब्जी बीज लगाकर सब्जी की खेती करने के लिए पंजीकरण कराया है। आयोजित मेले में सब्जी बीज प्राप्त कर सकते हैं अथवा अपनी डिमांड दे सकते हैं। साथ ही नए किसान भी मेले में पंजीकरण करा सकते हैं। सब्जी लगाने के लिए 0.2 हेक्टेयर से लगाए 2.0 हेक्टेयर क्षेत्रफल तक के लिए पंजीकरण कराकर बीज प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक किसान भिंडी, लौकी, करेला, तरोई आदि सब्जी का बीज प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं।