भनवापुर। डुमरियागंज के भरवठिया मुस्ताहकम गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जहां मेन गेट का दरवाजा खोल कर घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत करीब दो लाख तक की कीमत का सामना चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों को हुई। उन्होंने 112 के साथ ही पुलिस को फोन से सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस निरीक्षण कर तहरीर देने के लिए पीड़ित को थाने बुलाया। क्षेत्र के भरवठिया मुस्ताहकम गांव निवासी बहाउद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को खाना खाने के बाद सभी सदस्य सोने गए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जगे तो देखा मुख्य दरवाजा खुला है। पत्नी से पूछा तो उसने लड़की को बुलाया। लड़की जगी तो बगल के कमरे में देखा तो दो बाॅक्स टूटे पड़े थे, और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
एक बाॅक्स घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बाग में मिला। दोनों बाॅक्स में रखे 15 हजार रुपये आभूषण सहित करीब दो लाख से अधिक के जेवर चोरी हो गए। चोरी की सूचना फोन से डायल- 112 पीआरबी टीम के साथ ही डुमरियागंज पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि चोरी की जानकारी है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।