संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 और 6 में सोमवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ 7 माह से 5 साल तक के बच्चों को टीका लगाया गया।
शिविर के दौरान एएनएम धर्मावती देवी ने गर्भवती व धात्री महिलाओं को टीटी का टीका लगाकर आयरन और कैल्शियम की गोलियां दी। साथ ही जन्म से लेकर से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो, निमोनिया व डायरिया आदि रोगों के बचाव के लिए टीका लगाया गया। केंद्र पर आई गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर की जांच की गई। वजन के बाद एनिमिया की जांच की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा देवी व कविता ने महिलाओं को स्वास्थ्य, सफाई, शिशु की देखरेख व समय से दवा पिलाने के बारे में समझाया। आशा सुषमा मिश्रा ने धात्री माताओं, गर्भवती और जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों के सही पोषण की जानकारी देते हुए संतुलित आहार सेवन करने की बात कही। इस मौके पर सुपर वाइजर धीरज राय, एएनएम धर्मावती देवी, आशा सुषमा मिश्रा, आंगनबाड़ी मीरा देवी और कविता आदि मौजूद रहीं।