फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन वर्ष से आवास के लिए भटक रही अंजुम

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लॉक से लेकर जिले तक का चक्कर काट चुकी है लाभार्थी महिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक के धनखरपुर गांव निवासी अंजुम बनो पत्नी इश्तियाक अहमद करीब तीन वर्ष से सरकारी आवास के लिए चक्कर लगा रही है, लेकिन महिला की सुनवाई नहीं हो रही है। अंजुम का कहना है कि उसके पति दिहाड़ी श्रमिक हैं, जो किसी तरह से बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। सिर ढंकने के लिए कुछ भी नहीं है। तिरपाल लगाकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं। अंजुम ने बताया कि तीन छोटे-छोटे बेटे व दो बड़ी बेटियों के साथ किसी तरह जीवन बिता रही हूं। वह मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत करा चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा चुका है। प्रधान व ग्राम सचिव भी आज तक आश्वासन देते चले आ रहे हैं। बारिश का समय चल रहा है। अब बारिश में भीगना पड़ेगा। इस संबंध में बीडीओ डुमरियागंज अमित सिंह ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। अगर प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम होगा तो आवास दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें