फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से बिना स्लॉट के होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से बिना स्लॉट के होगा टीकाकरण
विज्ञापन

पायलट योजना के तहत चार ब्लॉक में हो रहा टीकाकरण
बिना पंजीयन कराए ही मौके पर लगवा सकेंगे कोरोना टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक जुलाई से जिलेभर में 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को बिना स्लॉट बुक किए ही कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। जिले के चार ब्लॉकों के सरकारी अस्पतालों में आदेश जारी हुआ है। इन ब्लॉकों में लाभार्थी बिना पंजीकरण किए ही टीका करा सकेंगे। कोरोनारोधी टीके के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। जनपद में एक जुलाई से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके बाद से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 18 साल से अधिक आयु के व्यक्ति को ऑन-साइट पंजीकरण करने को बाध्य नहीं होना पड़ेगा। जिले में एक जुलाई से 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों का ऑनस्पॉट ही टीकाकरण होगा। वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अनुराग शुक्ल के अनुसार फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट भनवापुर, खुनियांव, जोगिया और शोहरतगढ़ ब्लॉक में ही संचालित है। इस बाबत सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अभी ग्रामीण इलाकों में टीका लगाने के लिए नई गाइड लाइन आनी है। इसके बाद बिना स्लॉट ही 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जाएगा। जुलाई में हर ब्लॉक में कैंप लगाकर टीका लगेगा।
तीन दिन पहले टीम करेगी जागरूक
ग्राम प्रधान से लेकर सभी लोगों की टीमें बनाई जा रही हैं, जो गांवों में लोगों को सप्ताह के पहले तीन दिन टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी। इसके बाद वहां कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। पहले तीन दिन तक हर ब्लॉक में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान और तहसीलदार समेत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके बाद वहां पर दो दिन मौके पर ही पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। बूथ आबादी के बीच बनाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अफसर बनाए जाएंगे
टीकाकरण अभियान का लक्ष्य हासिल करने के लिए विकासखंड, नगर क्षेत्र व नगर निकाय में जोनवार नोडल और सहायक नोडल अधिकारी तय किए जाएंगे। यह सभी अधिकारी टीकाकरण अभियान के तहत जुलाई से निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र की टीमों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें