फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं और बच्चों का हुआ टीकाकरण

Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के उजैनियां व चिताही उपकेंद्र पर ग्राम स्वास्थ पोषण स्वच्छता दिवस पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के साथ ही प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक सुझाव दिया गया। उजैनियां में आयोजित टीकाकरण शिविर में 22 बच्चों को टीका लगाया गया, वहीं गांव की 10 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक सुझाव व सावधानियों के बारे में हिदायत दी गई। इसीक्रम में चिताही में आयोजित शिविर में नौ बच्चों का टीकाकरण करने के साथ ही सात गर्भवती महिलाओं का जांच कर जरूरी दवाओं के सेवन का सलाह देते हुए सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान माया पाल, मालती देवी, राजीव कुमार त्रिपाठी, कुसुमलता, अनीता, कुमकुम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें