फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मनरेगा कार्य में अनियमिता पर तीन को नोटिस

Sat, 20 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गरदहिया में मनरेगा कार्यों में अनियमितता के मामले में शनिवार को बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान और तकनीकी सहायक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में गांव के शफीकुल्लाह ने सीडीओ को पत्र भेजकर मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गरदहिया निवासी अव्वल के खेत से असलम के खेत तक नाला खुदाई का कार्य चल रहा है जिसमें 65 मनरेगा श्रमिकों का मास्टर रोल भरा जा रहा है। शफीकुल्लाह ने मौके पर कम श्रमिक होने का आरोप लगाते हुए जांचकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज अमित कुमार सिंह को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। खंड विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) शिव बहादुर को जांच अधिकारी नामित किया था। जिन्होंने जांच किया तो मौके पर 65 श्रमिकों की बजाय केवल 17 श्रमिक कार्य स्थल पर मिले। जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर पर खंड विकास अधिकारी प्रधान, सेक्रेटरी व तकनीकि सहायक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें