वा सीएचसी के टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण करते विकास चौधरी,वीरेन्द्र यादव। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। बेंवा सीएचसी क्षेत्र के 43 सेंटरों पर शनिवार को 283 बच्चों का टीकाकरण और 162 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया। इसमें भुइगांवा, कारेखोट, हिसामुद्दीनपुर, तेनुहार, तकियावा, बनकटी, चकचाई, चौराबनगवा, सागररोजा, धौरहरा, रंगरेजपुर, वासाचक, परसा आदि केंद्र शामिल रहे। चौराबंगवा में एएनएम प्रीति मिश्रा ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों के टीकाकरण के साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिए। आवश्यकता अनुसार फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम की गोली भी वितरित की गई। अधीक्षक विकास चौधरी ने टीम के साथ कई टीकाकरण सेंटरों का निरीक्षण किया। लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा। गर्भावस्था के समय सावधानी बरतने एवं संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर वीरेंद्र कुमार यादव, विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।