भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम वीरपुर कोहल में बुधवार को गर्भवती महिलाओं का जांच व बच्चों का टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। एएनएम रेश्मा शर्मा ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के 15 बच्चों का टीकाकरण किया और दस गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक सुझाव दिया।
शिविर में उपस्थित महिलाओं को दस्तक अभियान के तहत जागरूक करते हुए कहा कि इस समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बचाव के लिए घर के आस-पास साफ- सफाई रखें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और भोजन के पहले व शौच के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धुलें। इस दौरान रिंका, उर्मिला, रागनी श्रीवास्तव, गीता, विनीता, नाजरीन, सना अंजुम आदि मौजूद रहे।