फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 22 दुकानें छूटीं, 28 से होगा आवेदन

विज्ञापन
snake wine
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले की 22 ऐसी शराब की दुकानें हैं जो लॉटरी के बाद भी रिक्त रह गई हैं। छूटी हुई दुकानों के लिए 28 फरवरी से आवेदन मांगा जाएगा। इसके बाद लॉटरी के तहत इन दुकानों का ठेका होगा। बताया जा रहा है जो दुकानें छूटी हुई हैं। उनमें अधिक फीस का होना कारण बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

सूबे में सरकार बदलने के बाद शराब माफिया का राज खत्म करने के लिए शासन ने आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए दुकानों की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया अपनाई है। पिछले वर्ष सफलता मिलने और पारदर्शिता बने रहने के बाद सरकार ने इस वर्ष भी नवीनीकरण से रिक्त रह जाने वाली दुकानों पर ऑनलाइन आवेदन के बाद लॉटरी व्यवस्था अपनाई। जिले की 82 दुकानों पर आवेदन मांगा गया था। 23 फरवरी को लॉटरी प्रक्रिया हुई। 61 दुकानों पर लॉटरी हो सका। 22 दुकानें अब भी रिक्त हैं। विभाग की मानें तो इन दुकानों में कुछ ऐसी दुकानें हैं, जहां बिक्री तो काफी है, लेकिन लाइसेंस फीस अधिक होने के कारण नहीं उठी हैं। रिक्त दुकानों में नौ देसी, सात विदेशी, एक बियर, एक मॉडल शॉप व चार भांग की दुकानें हैं। इन दुकानों के लिए 28 फरवरी से आवेदन मांगा जाएगा। संभवत: 11 मार्च को दुकानों की ऑनलाइन लॉटरी खोली जाएगी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छूटी हुई दुकानों के लिए आवेदन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 28 फरवरी से आवदेन मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें