फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीट बेल्ट-हेलमेट का प्रयोग कर रह सकते हैं सुरक्षित

विज्ञापन
विश्वविद्यालय और अमर उजाला द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में याता? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीट बेल्ट-हेलमेट का प्रयोग कर रह सकते हैं सुरक्षित
विज्ञापन

बर्डपुर। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कर सड़क पर चलते समय सुरक्षित रह सकते हैं। नशे की हालत में, मोबाइल से बात करते हुए और अत्यधिक तेज गति से वाहन न चलाएं। गलत दिशा में वाहन चलाना, बगैर लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है।
ये बातें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और अमर उजाला फाउंडेंशन की तरफ से मंगलवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित यातायात जागरुकता कार्यक्रम में वाणिज्य विभागाध्यक्ष दीपक बाबू ने कहीं। उन्होंने कहा कि यात्रा में यातायात नियमों का पालन कर सभी सुरक्षित घर पहुंचे, जिससे उन्हें और परिजनों को परेशानी का सामना न करना पड़े। विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक मिश्रा और यातायात प्रभारी अमरीश यादव ने कार्यक्रम में शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पोस्टर व पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। यातायात प्रभारी अमरीश यादव ने सड़क पर चलते समय यातायात संकेतों पर ध्यान देने की अपील की। कहा कि जेब्रा क्रॉसिंग, स्ट्रिप लाइन आदि यातायात संकेतों पर ध्यान देकर तथा उनका पालन कर सड़क पर सुरक्षित रहा जा सकता है। यातायात प्रभारी ने छात्रों के यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधी प्रश्नों के जवाब भी दिए। इसके बाद सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम को प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. मनीष शर्मा ने संबोधित किया, संचालन डॉ. दिनेश प्रसाद ने किया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी डॉ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र विक्रम शाह, मनोज शर्मा, शुभम पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें