फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान किशोरी की मौत पर हंगामा

Tue, 01 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रामनगर में युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को मार्ग जामकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। इलाज के दौरान किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने शोहरतगढ़ सीएचसी में जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब दस बजे नगर के धर्मशाला मोहल्ला निवासी मोहनलाल अपनी बहन बिंदू (17 ) की अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर आया। मोहन के भाई देवी प्रसाद के अनुसार अस्पताल में उस दौरान कोई चिकित्सक नहीं था। मौजूद स्टाफ की सूचना पर चिकित्सक आवास पर जाकर इलाज की गुहार लगाई।
कुछ देर बाद परिसर में ही रह रहे बढ़नी पीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ.एसके पटेल बाहर आए और अस्पताल में आकर किशोरी की जांच-उपचार कर वापस चले गए। इसके कुछ ही देर बाद बिंदू की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शोर-गुल सुनकर अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। सूचना  पर पहुंचे एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने पीड़ित परिजनों का बयान लिया। पीड़ित पक्ष की ओर से हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने लापरवाह चिकित्सक पर कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी।
इसके बाद परिजन शव लेकर घर गए। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ.अमित उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सक एसके पटेल की तैनाती सीएचसी शोहरतगढ़ में नहीं है। स्थानीय अस्पताल के आवास में चिकित्सक के रहने के बारे में अधीक्षक ने कहा कि इस संबंध में सीएमओ ही बताएंगे। उन्होंने इमरजेंसी में डॉ.धीरेंद्र चौधरी की तैनाती की बात कही, जो घटना की रात अस्पताल में नहीं आए थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें