फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मरीज की मौत पर सीएचसी में हंगामा

Sun, 10 Nov 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पर शनिवार को रोगी के मृत्यु पर परिजन ने हंगामा किया। इमरजेंसी में कोई डाक्टर नहीं होने व पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि रोगी की मृत्यु होने के बाद अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन

नगर पंचायत वार्ड छह आर्यनगर निवासी अरमान अंसारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे उनके पिता मुजम्मिल अंसारी को दर्द हुआ तो हम लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य बेहतर बताकर घर भेज दिया। शनिवार दिन में करीब चार बजे के आसपास जब उन्हें फिर अचानक दर्द का एहसास हुआ तो उन्हें फिर सीएचसी ले गए, जहां मौके पर डाॅक्टर मौजूद नहीं थे। करीब 30 मिनट के इंजतार के बाद भी मौके पर डाक्टर नहीं आए।
परिजन ने मामले की जानकारी अधीक्षक डाॅ. सौरभ चतुर्वेदी को दी, उन्होंने कहा कि मैं डाक्टर को भेज रहा है, इसके बाद भी कोई भी नहीं आया। उपचार के अभाव में मेरे पिता की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे चेयरमैन पति रवि अग्रवाल ने डीएम से वार्ता कर घटना से अवगत कराया। उन्हाेंने कहा कि इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों की सूची नियमित बोर्ड पर चस्पा की जाए। इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों एवं कर्मियों द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें