फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु जिला जेल में कैदियों का हंगामा, उत्पीड़न के आरोप पर प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु/खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिला जेल में सोमवार को कैदियों के विरोध प्रदर्शन से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जेल प्रशासन पर मारपीट, उत्पीड़न और सुविधाओं में अनियमितता के आरोप लगाते हुए कैदियों ने जेल के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया और तीन कैदी प्रतिनिधियों को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा कैदियों से वार्ता कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तनाव की शुरुआत शनिवार से ही हो गई थी। ब्लॉक नंबर-2 के कैदी नारायण वली ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन कैदियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार और प्रताड़ना कर रहा था। इसके विरोध में कैदियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और ब्लॉक नंबर-2 के प्रतिनिधि खैर सिंह खत्री, विजय खत्री और अर्जुन थारू को एक कमरे में बंद कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे कैदियों का आरोप है कि शनिवार को चौकीदार दामोदर थारू और मुख्य कप्तान सहित एक समूह ने चार कैदियों की बेरहमी से पिटाई की। इसके अलावा सरकार की ओर से निर्धारित राशन पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया जा रहा है और जेल की कैंटीन में आवश्यक वस्तुएं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं। इन आरोपों के विरोध में कैदियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्लॉक नंबर-2 में कुल 191 कैदी निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर प्रमुख जिला अधिकारी जनार्दन गौतम के नेतृत्व में सुरक्षा अधिकारियों की टीम जिला जेल पहुंची और कैदियों से बातचीत कर हालात सामान्य करने की कोशिश की।
सूचना अधिकारी डीएसपी रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें