फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, लापरवाही का आरोप

Sat, 26 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच बिंग बृहस्पतिवार देर रात एक प्रसूता की मौत के बाद हंगामा शुरू हो गया। लगभग दो घंटे तक इलाज में लापरवाही और आरोप प्रत्यारोप जारी रहा। समझाने के बाद बिना किसी को शिकायती पत्र दिए लाश लेकर घर चले गए। वहीं, विभागीय लोगों को कहना है कि प्रसव सुरक्षित हुआ था, ब्लड और प्लेट कम था। प्लेटलेट चढ़ाया गया था। इसी बीच रात में अचानक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बांसी कस्बे राजेंद्र नगर निवासी सुभाष के मुताबिक उनकी पत्नी को रागिनी को 22 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उन्हें लेकर महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पूरी रात इलाज चला और 24 अक्तूबर को दिन में लगभग एक बजे प्रसव से बच्चा हुआ। बच्चा और पत्नी दोनों स्वस्थ थे। देर रात लगभग एक बजे अचानक तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। इसमें कहीं न कहीं इलाज में लापरवाही किया गया है। यह कहते हुए परिवार के साथ ही वार्ड के लोग एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि स्टाफ से कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। पुलिस के अलावा गार्ड भी मौके पर पहुंच गए। लगभग दो घंटे हंगामा होता रहा।
समझाने के बाद मामला शांत हुआ तो बिना किसी को शिकायती पत्र दिए परिवार के लोग लाश लेकर घर चले गए। वहीं, विभागीय लोगों को कहना है कि प्रसव सुरक्षित हुआ था, ब्लड और प्लेट कम था। प्लेटलेट चढ़ाया गया था। अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य डॉ. हसमतुल्लाह ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार का कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें