विकास खंड शोहरतगढ़ के अंतर्गत ग्राम सभा रमवापुर के टोला निबिहवां के ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव समेत सरकारी सुविधाओं का बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन प्रधानी चुनाव से पहले गांव में सड़क, पेयजल व बिजली का पोल लगने से उक्त गांव के लोग पंचायत चुनाव में सही उम्मीदवार का चयन के लिए मतदान किया।
मंगलवार को बूथ से वोट देकर गांव लौट रहे लोगों ने विकास के इस क्रम को आगे भी जारी रखने के लिए वोट देने की बात कही। उनका कहना था कि प्रत्याशी चुनाव से पहले वादे तो करते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं करते हैं।