फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: सूबे के टॉप 10 सूची में गोरखपुर से थी छात्राएं, इस बार कौन मारेगा बाजी- शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट

Thu, 23 Apr 2026 03:40 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

UP Board Result 2026: यूपी की टॉप 10 में गोरखपुर के रामसखी रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता दूबे (91.40) का नाम भी था। इसके अलावा,  विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अपूर्वा त्रिपाठी (90.80) और शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज के आलोक निषाद (90.80) प्रतिशत नंबर पाकर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। गोरखपुर से छात्राओं ने बाजी मारी थी।
विज्ञापन
स्कूलों में भी तैयारियां दोपहर से ही चलने लगी थीं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में 1.33 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 12वीं में 65,892 और हाईस्कूल के लिए 67,642 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल रहें। बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे इन परिक्षाओं के परिणाम सामने आएंगे। पिछली बार यूपी की टॉप 10 में गोरखपुर के रामसखी रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता दूबे (91.40) का नाम भी था।

विज्ञापन


इसके अलावा,  विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अपूर्वा त्रिपाठी (90.80) और शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज के आलोक निषाद (90.80) प्रतिशत नंबर पाकर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार को अपराह्न 4:00 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल पर देख सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षाफल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल पर देखा जा सकेगा, जिससे छात्रों को घर बैठे ही आसान और त्वरित तरीके से परिणाम प्राप्त हो सकेगा।

आंकड़ों की नजर से
हाईस्कूल
बालक: 33939
बालिका: 33702

ट्रांस जेंडर: 01
तकुल संख्या: 67642

इंटरमीडिएट
बालक: 33344
बालिका: 32626

जिला जेल केंद्र पर परीक्षार्थी: 22

कुल संख्या: 65892
कुल परीक्षार्थी: 133534

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें