शुक्रवार देर रात घर लौट रहे इटवा विकास खंड में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रगड़गज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।