फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आसानी से हल हो गए बहुविकल्पीय प्रश्न

Thu, 29 Feb 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में प्रथम पाली में हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा हुई। गेट पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में भेज गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 2448 और इंटरमीडिएट में 937 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सचल दल भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिले के 114 केंद्रों पर सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें ३५८४१ बच्चे पंजीकृत थे। इसमें २४४८ बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी है। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा हुई। इसमें १६९३२ पंजीकृत थे। इसमें ९३७ ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी ही पाली में हाईस्कूल कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा थी। मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्र बच्चों में वितरित किया गया। उन्हीं की देखरेख में उत्तर पुस्तिका सील करके स्ट्रांग रूम में भेजा गया। केंद्रों के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष रूप से चल रही है। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है।

बोले परीक्षार्थी

विज्ञान विषय में जो भी पढ़ाई की थी, वह परीक्षा में पूछा गया। बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने में परेशानी नहीं हुई। अन्य प्रश्न थोड़ा कठिन थे। फिर भी पेपर अच्छा हुआ। बेहतर अंक आएंगे।
विज्ञापन


-महिमा त्रिपाठी, छात्रा

विज्ञान का पेपर आसान था। जिन छात्रों ने पढ़ाई की है, उनके लिए पेपर आसान रहा है। विज्ञान के पेपर के लिए जिन प्रश्नों की तैयारी की थी, वही पूछे गए थे।

मीना पांडेय, छात्रा

विज्ञान का पेपर अच्छा रहा। परीक्षा में 70 से अधिक अंक आने की उम्मीद है। पूछे गए प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न व लघुउत्तरीय प्रश्न के सवाल बहुत ही अच्छे आए थे।
विज्ञापन


राम सुबक, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें