सिद्धार्थनगर। अगर बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में मिले अंक से आप संतुष्ट नहीं हैं, और बेहतर अंक प्राप्त करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। बोर्ड की ओर से हाल ही में जारी परिणाम के बाद एक विषय की इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन मांगा गया है। 10 जून तक विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। परीक्षार्थियों का जिस विषय में कम नंबर आता है, उसके लिए परिषद की ओर से मौका दिया गया है। 19 मई से 10 जून तक आवेदन करने के लिए तिथि घोषित किया है। ऐसे अभ्यर्थी जिनका नंबर कम है और बेहतर अंक प्राप्त करना चाहते हैं ताे वे बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बोर्ड की ओर से तिथि घोषित की जाएगी। संवाद