फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 76 केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए 76 केंद्रों की सूची जारी
विज्ञापन

कमेटी करेगी आपत्तियों की जांच, इसके बाद फाइनल होंगे केंद्र
30 जनवरी तक दी जा सकेंगी केंद्रों पर आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए 76 केंद्रों की सूची कर दी गई है। हालांकि , यह फाइनल नहीं है। 30 जनवरी तक केंद्रों पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम जांच करेगी और फिर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्र का निर्धारण हो जाएगा। माना जा रहा है कि 20 से 25 फरवरी के बीच परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा।
पंचायत चुनाव की आहट के बीच एक बार फिर बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज नजर आ रही है। अभी तक यह चल रहा था कि चुनाव संपन्न कराए जाने के बाद बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। मगर अभी तक ग्राम पंचायतों का आरक्षण जारी नहीं हुआ। जबकि कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। लेकिन इसमें देरी होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपनी तैयारी तेज कर दी। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 76 केंद्र बनाए गए हैं। पर अभी यह केंद्र अंतिम नहीं है और न ही बोर्ड परीक्षा की तिथि मुकर्रर की गई है। इसमें 30 जनवरी तक केंद्रों के लिए आपत्तियां मांगी गईं हैं। इसके बाद डीएम के निर्देशन में टीम गठित होगी। जांच टीम आपत्ति की स्थलीय जांच करेगी। जांच रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को जाएगी और तब फाइनल सूची जारी होगी। डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। अभी उस पर आपत्तियां ली जाएंगी। केंद्रों की जांच होगी और इसके बाद फाइनल होगा कि कितने परीक्षा केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियों पर दिया जाएगा ध्यान
परीक्षा केंद्र के निर्धारण में गड़बड़ी न हो और मानकविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र न बन जाएं। इसे देखते हुए बोर्ड ने दो बार सूची जारी कर निर्णय लिया है। आपत्ति में जैसे कोई केंद्र निर्धारित मानक से अधिक दूर बन गया हो और बोर्ड की ओर से जारी मानक को पूरा नहीं करा रहा है। आने-जाने में असुविधा हो। इन समस्याओं पर जांच की जाएगी और बोर्ड निर्णय लेगा। मगर इसके लिए आपत्ति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें