फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेमौसम के फल बने आकर्षण का केंद्र

Tue, 05 Nov 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी बाजार में सजी फल की दुकान पर खरीददारी करते लोग।
विज्ञापन
डुमरियागंज। छठ पूजा के चलते फलों की मांग काफी बढ़ गई है। फल कारोबारी पूजा की थाली में मौसमी के साथ बेमौसम के फलों को मंगाकर उनकी बिक्री करके मुनाफा कमा रहे हैं। डुमरियागंज और बैदोलागढ, बेवा, मोतीगंज, भारतभारी की फल बाजार में सर्वाधिक मांग महाराष्ट्र से आए आम की है। जो दो वेरायटी में 400 और 600 प्रति किलो ग्राम की दर से बिक रहा है। डुमरियागंज के बैदोलागढ़ के फल कारोबारी आकाश और बाढ़ ने बताया कि महाराष्ट्र से तोतापरी और लालबाग आम मंगाया है। जो 400 और 600 की दर से बिक्री की जा रही है। वहीं, रामफल 250 रुपये, तरबूज 50, सीताफल 150-200 तथा अन्नास 100 रुपये प्रति पीस और केला 40-60 प्रति किलो और ड्रैगन 100 किलो, अनार 180 व अमरूद 100 और सेब 100-150 रुपये किलो के दाम में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें