उसका बाजार। थाना क्षेत्र के कुड़िया स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसकी शिनाख्त करने कोशिश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह लोग काम के लिए अपने खेत की ओर जा रहे थे तो देखा कि ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत दशा में एक शव पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना क्राॅसिंग पर तैनात गेट मैन व पुलिस को दी। इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि अधेड़ मृतक के पास से फटे पुराने कपड़े और कुछ कागज मिले हैं। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिसके लिए कोशिश की जा रही है। संवाद