फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक हों

Fri, 15 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में बैठक करते एआईएमआईएम के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांसी। एआईएमआईएम पार्टी बांसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को नगर के अकबरनगर मोहल्ले में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने व समाज में जहर घोल रहे सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्वांचल प्रभारी हाजी अली अहमद ने कहा कि इन दिनों देश में सांप्रदायिक शक्तियां तेजी से सक्रिय हैं, जो देश व समाज को बांट रही हैं। हमारी पार्टी व नेता ओवैसी इन समाज विरोधी शक्तियों से लड़ रहे हैं और आखरी दम तक लड़ते रहेंगे। किसी भी हाल में इनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए मजबूत संगठन की जरूरत है। इसलिए पार्टी के पदाधिकरी पूरे मनोयोग से गांव स्तर पर संगठन खड़ा करने में लग जाएं।
बैठक में जिला महासचिव निशात अली ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुऐ कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है। बैठक को बांसी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नईम अख्तर अंसारी, आतिफ अख्तर, नगर अध्यक्ष इनायतुल्लाह सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। बैठक में मो. अल्ताफ, आफताब अहमद, रियाज अहमद, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें