फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव महिलाओं को किया गया जागरूक

Tue, 28 Apr 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में त्रिलोकपुर, खेसरहा, चिल्हिया, उसका बाजार, पथरा बाजार और महिला थाना की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम कोदईजोत, सकरा, सेमरियांव, सुभाष नगर, पथरा बाजार और खजुरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें