फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे डूबा, चालक की मौत

Thu, 11 Jul 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रोमनदेई गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के रोमनदेई गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो सड़क से उतर कर बाढ़ के पानी जाकर गिर गई। इस हादसे में चालक की डूबने से मौत हो गई। गाड़ी में बैठा हुआ दूसरा व्यक्ति गाड़ी का शीशा खोलकर निकलने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग मृतक युवक को गाड़ी से निकालकर दूसरे व्यक्ति की खोज बीन करने लगे। लोगो को संदेह था कि वह बाढ़ की पानी में लापता हो गया है, लेकिन शाम तक पुलिस ने उस युवक को खोज निकाला।

शोहरतगढ़ क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट निवासी शहद अली (23) पुत्र तबराक अली बुधवार को जैसे ही रोमनदेई गांव के पास पहुंचे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाढ़ के पानी में घुस गया। जिससे पूरी गाड़ी डूब गई। बहुत देर बाद कुछ लोगो ने देखकर शोर मचाया तो वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर एसडीएम चंद्रभान सिंह व शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर गाड़ी को निकलवाया। गाड़ी से शहद अली को निकाला गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ लोगो ने पुलिस को जानकारी दी की गाड़ी में एक और व्यक्ति बैठा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस मृतक शहद अली के शव का पंचनामा करने के बाद दूसरे व्यक्ति की खोजबीन में जुट गई। शाम तक पता चला कि मृतक के साथ कठेला समय माता क्षेत्र के नौडिहवा निवासी राम किशुन (41) पुत्र राज मन यादव था। जिसने बताया कि बुधवार को मृतक शहद अली उसे गांव छोड़ने के लिए लेकर जा रहा था। उसके बाद हादसा हो गया। उसने मृतक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सीट बेल्ट के कारण उसे निकाल नहीं सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चली गई। जब गाड़ी निकली गई, गाड़ी में एक युवक की डूबने से मौत गई थी। दूसरा व्यक्ति गाड़ी का शीशा खोलकर सुरक्षित निकल गया था। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें