सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कार्य समिति की मासिक बैठक शनिवार को हुई। जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने अध्यक्षता की। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे तथा पूर्व सांसद माननीय आलोक तिवारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाए जाने तथा 2024 लोकसभा चुनाव फतह करने की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे ने कहा कि भाजपा की सरकार जनहित के हर मोर्चे पर विफल है। सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार की ओर से धरातल पर कोई कार्य नहीं किया गया। पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास का नारा एक धोखा है। सरकार ने साथ तो सबका लिया लेकिन विकास सिर्फ देश के पूंजीपतियों का किया। मासिक बैठक का संचालन जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।
बैठक में पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, बेचई यादव, प्रदीप पथरकत, जुबैदा आदि लोग उपस्थित रहे।