बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर एक ट्रक होटल की दुकान तोड़ते हुए पेड़ से टकरा कर पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक जख्मी हो गए। गनीमत रही कि होटल में कोई था नहीं। घटना बुधवार सुबह साढ़े छ: बजे की है।
बुधवार सुबह एक ट्रक मुरादाबाद से परचून का सामान लेकर सोनौली जा रहा था। बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर कठौतिया रामनाथ गांव के पास चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दक्षिण गांव निवासी ढुनमुन यादव की झोपड़ी में बने होटल को टक्कर मारते हुए सड़क के उत्तर लगे अर्जुन व आम के पेड़ों को तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक को सिर व आंख के पास चोट लगी है। गनीमत रही कि उस समय होटल की दुकान बंद थी और आसपास कोई नहीं था।
ट्रक चालक ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि वह मुरादाबाद से परचून का सामान लेकर सोनौली जा रहा था। हादसे के बाद वह और खलासी केबिन में फंस गए थे। आसपास के लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला है।