पथरा। थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर एक पिकअप गाड़ी खाईं में जा गिरी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई और स्थानीय लोगों ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाला, जिसे मामूली चोट आई। जानकारी के अनुसार, चालक सरताज निवासी ग्राम गुरुसेल थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी, पिकअप पर खरबूजा लादकर मेंहदावल जा रहा था। तभी गाड़ी के आगे का दाहिना पहिया निकल गया और वाहन अनियंत्रित होकर खाईं में चला गया। स्पीड बहुत अधिक न होने के कारण खाईं में गिरते ही वाहन का इंजन बंद हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को वाहन से निकाला, जिसे मामूली चोट आई थी। संवाद