सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने सीडीओ जयेंद्र कुमार व एडीएम उमाशंकर के साथ ईवीएम कैडिडेट सेटिंग का निरीक्षण किया। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल जब्बार ने बताया कि ईवीएम कैडिडेट सेटिंग के लिए शोहरतगढ़ व डुमरियागंज का विकास भवन में स्थित नवनिर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर निर्धारित है। साथ ही कपिलवस्तु व इटवा का जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम और बांसी विधानसभा का लोहिया कला भवन में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। इसकेे साथ ही प्रत्याशी द्वारा नामित एजेंट ही रह सकते हैं। जनपद में 2178 बूथ बनाए गए हैं। ईवीएम कैडिडेट सेटिंग 15 मई से 20 मई तक होगा। संवाद