फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाला निर्माण के लिए किया स्थलीय निरीक्षण

Wed, 07 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र ग्राम पंचायत गौरा बाजार में नाले का निर्माण करवाने के जमीन की पैमाइस कर जल्द स
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के गौरा बाजार में नाले से संबंधित विवाद पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व बीडीओ संगीता यादव के साथ मौके पर पहुंचे और नाले के निर्माण के लिए पैमाइश कराने को कहा।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा को गौरा बाजार के मिठाईलाल ने प्रार्थना पत्र देकर चौराहे पर नाले के निर्माण की मांग की थी। इसपर जांच करने के लिए मंगलवार को विधायक अपने साथ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व बीडीओ संगीता यादव को लेकर गौरा बाजार पहुंचे। जहां विधायक ने एसडीएम से नाले की पैमाइश कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बीडीओ की कार्यप्रणाली पर रोष जाहिर करते हुए उनसे पैमाइश के बाद नाला निर्माण करवाने के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल पैमाइश के बाद नाले के जमीन पर निर्माण करने वालों के खिलाफ 133 की रिपोर्ट करेंगे।
इसके बाद विधायक ने बजहा में जिला कार्यक्रम समन्वयक के द्वारा बजहा सागर डिसिल्टिंग व अवगीर नहर के 37.40 लाख रुपये के दो किलोमीटर दूरी के पुनरुद्धार और बजहा सागर की डिसिल्टिंग व रामनगर नहर के 1.700 किलोमीटर का 38.92 लाख रुपये लागत का पुनरुद्धार कार्य को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। दोनों परियोजनाओं पर 40 फीसदी धन अवमुक्त भी हो चुका है। लेकिन दोनों जगह वर्तमान समय में कोई काम नहीं हो रहा है। मौके से ही उन्होंने उपायुक्त श्रम विभाग रवि पांडेय से बात कर उन्हें काम न होने की जानकारी दी और सिंचाई विभाग की लापरवाही भी बताई। इस दौरान लेखपाल कमलेश गुप्ता, ग्राम प्रधान पंकज चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें