फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मार्ग दुर्घटना में मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल

Mon, 08 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के ककरही पुल के पास सड़क दुघर्टना में छतिग्रस्त प्राइवेट एम्बुलेंस। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया क्षेत्र के ककरही पुल के पास निजी एंबुलेंस ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में रमेश (30) निवासी पिछौरा, थाना चिल्हिया और उसका पांच वर्षीय भांजा आरएस पुत्र महेश निवासी महुआ थाना जोगिया गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेश किसी रिश्तेदार के यहां से भांजे को लेकर बांसी की तरफ से आ रहे थे। घटना के बाद जुटी भीड़ ने एंबुलेंस को घेर लिया, लेकिन चालक फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय रवि जायसवाल समेत मौजूद लोगों ने घायल को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जोगिया अभिमन्यु सिंह ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें