फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में एसएसबी और पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Mon, 08 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में नगर निकाय चुनाव को लेकर पैदल मार्च करते सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह और एसएसबी,
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है। सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह और एसएसबी कमांडर कुलदीप कुमार की अगुवाई में एसएसबी और पुलिस फोर्स के जवानों ने थाना क्षेत्र के डुमरियागंज और भारतभारी नगर के विभिन्न रूट पर पैदल मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। कस्बा डुमरियागंज, तेलियाना मोहल्ला, खीरा मंडी, मंदिर तिराहा,ब्लॉक गेट होते हुए बेदौला चौराहा, भारतभारी व मोतीगंज चौराहा मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डुमरियागंज थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, एसआई पंचदेव यादव, कुलदीप कुमार, सच्चिदानंद जयंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें