फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अमवा को हरा अव्वल बनी उंचहरिया की टीम

विज्ञापन
उसका बाजार में उच्च प्राथमिक विद्यालय में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कबड्डी में अमवा को हरा अव्वल बनी उंचहरिया की टीम
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका परिसर में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका बाजार के परिसर में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कबड्डी बालक वर्ग में प्रतिभाग करने वाली आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें ऊंचहरिया एंड टीम ने अमवा टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में सुधीर गिरी प्रथम, मोहम्मद अयूब तृतीय और बुद्धेश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अनुपम राजपूत प्रथम, सूरज राजपूत द्वितीय और समसुद्दीन अहमद तृतीय स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में अंगद मिश्रा प्रथम, अंकित तिवारी द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में राजकुमार प्रथम, सुरेंद्र यादव द्वितीय और रामअवतार यादव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार यादव प्रथम, अरविंद कुमार यादव द्वितीय, शंभू यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 400 मीटर दौड़ में सोनू कुमार प्रथम, दीपेंद्र यादव द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में सुमन चौहान प्रथम, रूबी द्वितीय और प्रीति सहानी तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में पुष्पा प्रथम और गोला क्षेपण में पूजा कुमारी प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में माया प्रथम और 400 मीटर दौड़ में शशि यादव प्रथम स्थान पर रही। 15 सौ मीटर दौड़ में संगीता कुमारी प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर गोविंद साहनी, राकेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, अवधेश, उमेश पासवान, निशा कुमारी, सेनू कुमारी, सुभाष भारती, विजय प्रकाश दुबे, राम सजीवन, काजू प्रसाद, हीरालाल, अर्जुन, दुखीराम और देवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवक महिला मंगल दलों को मिली किट
सिद्धार्थनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के युवक महिला मंगल दलों के प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से की। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दीपक मीणा और सीडीओ पुलकित गर्ग ने युवक महिला मंगल दलों के प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री किट दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम में कहा कि युवा वर्ग अपने-अपने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए पूरा प्रयास करेंगे। 20 वर्षों से बंद हो चुकी इस योजना के शुरू होने से युवाओं में पूरी टीम भावना विकसित कर उनके द्वारा रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के तहत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा 306 युवक एवं 303 महिला मंगल दलों को एनआईसी प्रोत्साहन सामग्री किट दी गई। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें