उमेश अध्यक्ष और अरुण मंत्री निर्वाचित
जिला अस्पताल में कर्मचारी समन्वय एवं संघर्ष समिति की कार्यकारिणी घोषित
उत्पीड़न के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करने का कर्मियों ने संकल्प लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में कर्मचारी समन्वय एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। सर्वसम्मत से उमेश पांडेय अध्यक्ष, शैलेष मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अरुण कुमार त्रिपाठी मंत्री निर्वाचित हुए। इस मौके पर सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
शनिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय सभागार में समिति के गठन की समस्त प्रक्रिया पूरी की गई। घोषित कार्यकारिणी में उमेश पांडेय अध्यक्ष, शैलेष मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार त्रिपाठी मंत्री, प्रदीप मिश्र कोषाध्यक्ष, आनंद श्रीवास्तव प्रवक्ता, किरन पांडेय संप्रेक्षक, जय प्रकाश चौधरी मीडिया प्रभारी बनाए गए। विनय भारती, विजय पासवान, रागिनी तिवारी, राहुल पांडेय उपाध्यक्ष, संतोष सिंह, ऋषभ खन्ना, प्रदीप मिश्रा, कंचन पटेल, दुर्गेश मिश्र, आशीष दुबे संगठन मंत्री चुने गए। संरक्षक मंडल में डॉ. अनूप यादव, अशोक त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद ओझा, अशोक मिश्र, पीसी शुक्ल को शामिल किया गया है। अंत में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शिवपूजन मणि त्रिपाठी, सुनील चौबे, विजय लक्ष्मी चौधरी, भूपेंद्र विक्रम, ओपी चौधरी, राजेश चौधरी, रुपम सिंह, किरन अग्रहरि, लक्ष्मी कांत पाण्डेय, सलीम सिद्दीकी, विश्वकर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, रकीबुल्लाह, जय प्रकाश सिंह, सतेन्द्र कुमार द्विवेदी, अजय यादव, परमेश त्रिपाठी, संजीत गुप्ता उपस्थित थे।